सात दिनों में अपना वजन कम कैसे करें बिना व्यायाम के घर पर हिंदी में। (How to Lose Weight in 7 Days without Exercise at Home in Hindi)
आज लगभग 30 मिलियन भारतीय वयस्क और बच्चे मोटापे से परेशान हैं। आजकल कि ख़राब लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा ज्यादा बढ़ रहा है। यदि आप खाने-पीने के बहुत ही ज्यादा शौक़ीन है तो खाने के रूप में आप जितनी कैलोरीज ले रहे हैं उतनी बर्न मतलब खर्च नहीं करेंगे तो आपका वजन बढ़ना लाजमी है दोस्तों। दरअसल हम बची हुई कैलोरी ही हमारे शरीर में फैट या चर्बी के रूप में आपके बॉडी मे इकठ्ठा होने लगती है और आपका वजन बढने लगता है। (How to Lose Weight in 7 Days)
वज़न कम करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए की आपका वर्तमान में कितना वजन है। इसके लिए आप अपना बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कैलकुलेट कर लीजिये। BMI एक एक प्रकार का उपकरण हैं जो आपके वज़न और लम्बाई के हिसाब से आपकी body में कितना fat या चर्बी है उसको बताता है। साथ ही आपको BMI ये भी बताता है कि आप वजन की किस श्रेणी में आते है।
वजन को मुख्यता चार प्रकार की श्रेणी में बांटा गया है जो की इस प्रकार है..
- पहला: 5 से कम – Underweight (अत्यधिक कम वजन)
- दूसरा: 18.5 से 25 – Normal Weight (साधारण वजन)
- तीसरा: 25 से 29.9 – Overweight (अत्यधिक ज्यादा वजन)
- चौथा: 30 से ज्यादा – Obese (अत्यधिक वज़नी)
यदि आपका वजन बढ़ा (Overweight) हुआ है तो ही आपको अपना वजन कम करने की जरुरत हैं। वैसे तो ज्यादातर देखा जाये तो वजन बढने के दो ही मुख्य कारण होते है।
खानपान: वजन बढने का सबसे मुख्य कारण आपका खानपान होता है। जैसा की मैंने ऊपर बताया है कि यदि हमारे खाने मै कैलोरी की मात्रा ज्यादा होगी तो वजन बढने के ज्यादा अवसर है।
आलसपन / Inactive: अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है जिसमे कि आपको ज्यादातर बैठे रहना पड़ता है तो आपका वजन बढ़ सकता है। इसीलिये आप अपनी डेली लाइफ मै कुछ शारीरिक परिश्रम और योगा करना चाहिए। वैसे तो सबसे सस्ता और सरल उपाय है कि रोज सुबह कुछ देर टहलने की आदत डाले।
दोस्तों जैसा कि आप जान गये वजन किन- किन कारणों से बढ़ सकता है। अब आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है क्योंकि किसी भी समस्या का हल तभी निकलता है। जब उसका कारण पता हो। यंहा मै आपके साथ कुछ टिप्स हिंदी में बताने जा रही हूँ उम्मीद करती हूँ ये टिप्स आपके बढ़े हुए वजन को बहुत ही तेजी से कम करने में आपकी मदद करेंगी।बस आपको मेरे द्वारा बताये गए सभी टिप्स को फॉलो करना है। आइए जानते है कैसे केवल सात दिन में आप अपना वजन कम कर सकती है।
सबसे जरुरी है की आपको अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम करनी होगी।
सुबह उठने के बाद अपने दिन की शुरुआत हमेशा 2 गिलास गुनगुना पानी पी कर करें। आप एक गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर भी इसे ले सकती है। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और शरीर से टॉक्सिन निकलेंगे, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।
आप वजन कम करने के लिए शाकाहारी भोजन को अपनी डाइट में शामिल करे। संतुलित आहार का सेवन एक स्वस्थ जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण घटक है। यह न केवल एक आदर्श वजन बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि यह आपके शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं के खिलाफ महत्वपूर्ण प्रतिरोध प्रदान करता है। जानते है वजन कम करने के लिए कुछ आहार के बारे में…
वजन कम करने के लिए कुछ लोकप्रिय भारतीय आहार योजनाए:
भारतीय शाकाहारी भोजन: शाकाहारी भोजन वजन कम करने का एक शानदार तरीका है। अपने भोजन में फलों और हरी सब्जियों की मात्रा में बढ़ा दें। क्योंकि हरी सब्जियों में फाइबर, विटामिन, खनिज, वसा और प्रोटीन होते हैं। जो हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। हड्डियों को मजबूत करते हैं, वसा को कम करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं, शरीर को सक्रिय करते हैं, और सभी बीमारियों को दूर रखते हैं।
भारतीय शाकाहारी भोजन में क्या परहेज करे:
- डालडा, मक्खन, वनस्पति तेल, घी।
- नमकीन, भुजिया (मार्किट का)
- मिठाई, दूध, चॉकलेट,और बहुत ज्यादा चावल।
- फुलक्रीम दूध के उत्पादों से।
वजन घटाने के लिए भारतीय 10 नियम:-
1. खाने में फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं: आपको हर दिन कम से कम पांच हिस्से फल और सब्जियां खाने चाहिए। खाली पेट इसका सेवन करने पर फल बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए, फलों के साथ अपने दिन की शुरुआत करना एक स्वस्थ विकल्प है। कभी भी भोजन के तुरंत बाद फल न लें।
2. उत्तेजक पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें: उत्तेजक पदार्थों जैसे कैफीन, शराब, और परिष्कृत चीनी के सेवन को प्रतिबंधित करें। इसके खाली पेट लेने पर कैफीन हानिकारक होता है। इसलिए सुबह बिस्तर से उठने के बाद चाय या कॉफी के सेवन से बचें। भोजन के साथ चाय या कॉफी लेना उचित है।
3. सुबह का नाश्ता न छोड़ें: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना होता है। वास्तव में, नाश्ते के लिए कुछ ऐसा करने की सलाह दी जाती है जो धीरे-धीरे ऊर्जा उत्पन्न करता है। आप सुबह के नाश्ते में एक कटोरी दलिया या एक कप कम वसा वाला दही भी ले सकती है।
4. खूब पानी पिये: पानी हमारे शरीर में एक detoxifying एजेंट के रूप में कार्य करता है। इसलिए, हर दिन कम से कम आठ गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बहुत सारा पानी पीने से न केवल विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं बल्कि आपकी त्वचा स्वास्थ्य के साथ चमकती रहती है। पानी कम सोडियम वाला शून्य कैलोरी पेय है। यह शरीर के अंदर विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में काफी मदद करता है। यदि आपको सादा पानी उबाऊ लगता है, तो आप एक नींबू भी निचोड़ सकते हैं और एक चम्मच शहद डाल सकते हैं या फिर आप नारियल पानी भी पी सकते हैं जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को मजबूत करने में मदद करेगा।
5. अपने डायट में प्रोटीन को शामिल करे: संतुलित आहार में प्रोटीन का होना बहुत जरूरी है। प्रोटीन एक ऐसा तत्त्व है जिससे आप वजन घटा भी सकते हैं और बढ़ा भी सकते है। दरअसल प्रोटीन आपके वजन को घटाने में काफी सहायक होता है। प्रोटीन एकमात्र ऐसा पोषक तत्व होता है जो वजन बढ़ाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी सहायक होता है। जब आप प्रोटीन का सेवन करते हैं तो आपको जल्द भूख नहीं लगती है। प्रोटीन के सेवन से शरीर में जमा अनावश्यक फैट को आप निकाल सकते हैं। इसलिए वेट लूज की ख्वाहिश अगर आप रखते हैं तो सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें। एक महीना अगर आप लगातार भी ऐसा करते हैं तो उसका नतीजा दिखने लगेगा।
6. खाने में चीनी,स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करें: मोटापा घटाना या फैट लूज करने के लिए आपको अपने आहार में मीठी चीजें, सुगर, चॉकलेट, केक, टॉफी, आइसक्रीम, कैंडी इत्यादि को बिल्कुल भी न खाएं, स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट को कम करना होगा। आप जैसे ही इन चीजों की मात्रा कम करेंगे तो आपको भूख कम लगेगी और खाने में आपको कम कैलरी की जरूरत महसूस होगी। इस प्रकार यह बदलाव आप अपने खानपान में जैसे ही लाएंगे आपको फायदा दिखने लगेगा और आप अपने वेट लूज मिशन में यकीनन कामयाब होंगे।
7. रात का भोजन जल्दी कर ले: सोने से कम से कम दो घंटे पहले आपको अंतिम भोजन कर लेना चाहिए।
8. रोज एक्सरसाइज़ करे: प्रतिदिन 30 से 40 मिनट जरूर टहलें। दिन में 2 से 3 बार टहलने जाएं। मॉर्निंग वॉक के अलावा लंच और डिनर के बाद भी टहलें। वजन कम करने के लिये सीढि़यों का प्रयोग करें। इसके अलावा अपना मन पसंद स्पोर्ट्स खेलें।
9. तला भुना खाने से परेहज करे: चिप्स और जंक फ़ूड ,केक, कुकीज, कपकेक्स, मफिंस, ब्रेड, पेस्ट्री तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। साथ ही खाने में साल्टी फूड, स्नैक फूड, फ्रेंच फ्राइज, पोटैटो चिप्स को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा मछली, मीट, पॉल्ट्री के ब्रेडेड प्रोडक्ट के सेवन से आपको बचना चाहिए।
10. अपने भोजन से वसा निकालें: वेट लॉस करना है तो अपने आहार से वसायुक्त पदाथों को हटा कर फल और सब्जियां शामिल करें। इससे अगर आप ज्यादा भी खाएंगे तो भी वजन नहीं बढेगा। सादी ब्रेड के बजाय ओट मील ब्रेड या मल्टी ग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें। फुलक्रीम दूध के उत्पादों को छोड़ टोंड दूध और टोंड दूध से बनी दही, पनीर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करें।
आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमारे साथ अपने अनुभव साझा करना न भूलें। फिट रहें, स्वस्थ रहें!
हमारे द्वारा सेहत और स्वास्थ्य से जुड़ी और ज़रूरी जानकारी के लिए कृपया आप यहाँ क्लिक करे। https://www.cakevsfood.com/category/heatlh-lifestyle