Krishna Jayanthi Recipes मखाना प्रसाद (Makhana Prasad), नारियल पाग, खरबूजे के बीज का पाग for Beginners ( 30 मिनट 3 प्रसाद) Gokulashtami Recipes -Janmashtami Prasad
कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मदिन का पावन पर्व होता है और इस दिन को भारत में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।(Krishna Jayanthi Makhana Prasad Recipes)
माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण 56 भोग बहुत पसंद करते हैं इसलिए भगवान को अलग-अलग तरह के 56 पकवान प्रसाद में चढ़ाए जाते है।
भगवान को अगर आप भी कुछ स्पेशल भोग लगाना चाहते है तो इन्ही सबका प्रसाद भी बना सकते हैं। वैसे तो जन्माष्टमी के दिन प्रसाद के लिए बहुत सारे पकवान बनाए जाते है।
जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन बहुत से लोग निर्जल व्रत रखते है, और रात को कृष्ण जन्म के बाद ही जल ग्रहण करते है। इस दिन प्रसाद में श्री कृष्ण की पसंद के पकवान बनाए जाते है।
आइये दोस्तों आज मैं आपको कृष्ण भगवान का प्रसाद बनाना बताती हूँ ,जो की बहुत ही आसानी से आप घर पर ही बना सकती है। आज हम तीन प्रकार का भोग प्रसाद बनाना सीखेंगे वो भी सिर्फ 30 मिनट में।
सबसे पहले हम नारियल पाग और फिर मखाना प्रसाद (Makhana Prasad) और उसके बाद हम खरबूजे के बीज का पाग बनायेंगे। इन तीनों प्रकार के प्रसाद में चाशनी डाली जाएगी। तो चलिए दोस्तों शुरू करते है…!
1. नारियल पाग
2. मखाना प्रसाद
3. खरबूजे के बीज का पाग
हमारे द्वारा सेहत और स्वास्थ्य से जुड़ी ज़रूरी जानकारी के लिए कृपया आप यहाँ क्लिक करे। https://www.cakevsfood.com/category/heatlh-lifestyle
आइये दोस्तों आज मैं आपको कृष्ण भगवान का प्रसाद बनाना बताती हूँ ,जो की बहुत ही आसानी से आप घर पर ही बना सकती है। आज हम तीन प्रकार का भोग प्रसाद बनाना सीखेंगे वो भी सिर्फ 30 मिनट में। सबसे पहले हम नारियल पाग और फिर मखाना प्रसाद और उसके बाद हम खरबूजे के बीज का पाग बनायेंगे। इन तीनों प्रकार के प्रसाद में चाशनी डाली जाएगी। तो चलिए दोस्तों शुरू करते है..! Step-1: अब बनते है चाशनी: Step-2: अब नारियल पाग बनाते हैं: नारियल पाग बनाने के लिए हम 250 ग्राम और 2 छोटे चम्मच घी लेंगे। अगर आप नॉन स्टिक में बना रहे है तो एक छोटा चम्मच घी लेकर नारियल को रोस्ट करेंगे। इसको तब तक रोस्ट करेंगे जब तक कि ब्राउन रंग न आ जाये । 10-12 मिनट बाद जैसे ही नारियल पक कर तैयार हो जाये गैस को धीमी आंच करके चाशनी को इसमें डाल देंगे। चाशनी को डालने के बाद इसको अच्छे से मिला ले ताकि ये अच्छे से बर्फ़ी बनने के लिए तैयार हो जाये। अब आप स्टील का कोई थाल लेकर जिसमे आप बरफी जमाना चाहते है उसमे हाथों से थोड़ा सा घी लेकर पुरे थाल में मल देंगे। अब अपने जो मिश्रण बनाया है उसको थाल में डाल कर बराबर कर देंगे। अब आप इसमें ड्राई फूड डाल देने है और फिर 30 मिनट बाद इसे बर्फी के आकार का काट लेंगे। Step-3: अब हम मखाने का प्रसाद बनाएँगे: मखाना प्रसाद बनाने के लिए 100 ग्राम मखाना, एक छोटा चम्मच घी लेंगे। मखाना को रोस्ट के लिए, मखाने को धीमी आंच पर रोस्ट करेंगे ताकी ये जले नहीं, जब मखाने ब्राउन रंग के हो जाये तो एक मखाने को लेकर उंगलियों से दबने से पिचक जाये तो समझ लो ये तैयार हो गए है। अब हमने जो चाशनी तैयार की है उसको मखाने में डाल देंगे और इसको धीमी आंच पर चलाते रहेंगे ताकि ये अच्छे से मिल जाये। Step-4: अब हम खरबूजे का पाग बनाते हैं: 250 ग्राम खरबूजे के बीज को हम कढाई में या नॉन स्टिक पैन में ड्राई रोस्ट करेंगे, जब तक ब्राउन कलर न आ जाये। इसके बाद गैस को चालू रखते हुए इसके अंदर हम चाशनी को डाल देंगे, और चाशनी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे। इसके बाद स्टील की थाल लेकर उसमे अच्छे से घी लगा के मिश्रण को इसमें डाल देना है, और उसे बराबर कर देंगे। फिर 20 मिनट बाद जमने के बाद इसे बर्फी के आकार का काट लेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि आज का कृष्ण भगवान का मखाना प्रसाद आपको जरूर पसंद आया होगा।Ingredients
Instructions
कृष्ण भगवान का मखाना प्रसाद (Makhana Prasad) बनाने की विधि:
चाशनी बनाने के लिए एक पैन में एक कटोरी चीनी और फिर एक कटोरी ही पानी डालना है। और इसको धीमी आंच में पकाएंगे और इसको धीरे धीरे चलाते रहेंगे और देखेंगे की कलर बदल रहा है। पहले हमारी चीनी का रंग सुनहरा होगा फिर धीरे धीरे गाढ़ा होते हुए चाय की पत्ती का रंग आ जायेगा। उसके बाद हम चाशनी की बूँद को उंगलियों के बीच लेकर टेस्ट करके देखते है कि 1 तार बन रहा हैं या 2 तार बन रहा है, कि नहीं हमें पता लग जायेगा।
इस प्रकार आपके मीठे मखाने का भोग प्रसाद अब बनकर तैयार है ।